बिहार के भोजपुर जिले के बिहियां में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना के बाद सियासत तेज हो गई है. इस मामले में आरजेडी कार्यकर्त्ता के शामिल होने के जेडीयू के आरोप पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू के लोग सारे शर्म हया भूल चुके हैं. सुशासन का इकबाल खत्म हो गया है. बिहार में अपराध बढ़ गया है और ये आरजेडी पर आरोप लगा रहे हैं. आरजेडी नेता ने कहा कि मुजफ्फरपुर मामले में भी आरजेडी के लोगों के शामिल होने की बात बता रहे थे पर सब सामने आ गया है. जेडीयू के सारे कारनामो का जनता सूद समेत वसूली करेगी.from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2OVRyjg
No comments:
Post a Comment